-
नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौड़ा शनिवार को वैश्विक नेताओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित जी20 रात्रि भोज में ‘‘स्वास्थ्य कारणों’’ से शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित अन्य को भव्य रात्रि भोज में आमंत्रित किया गया है।.