-
मंडी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को अपने सराज विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाची में आयोजित जोनल अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं को ट्रोफियां और पुरस्कार देकर सम्मानित किया.