-
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में व्यापारियों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को अपनी दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पहलगाम आतंकवादी घटना के विरोध में बाजारों और पुराने शहर के अंदर भी मार्च निकाला। अमृतसर व्यापारी संघ और कुछ अन्य संगठनों ने ‘बंद’ का आह्वान किया.