-
झज्जर: जिले के एक गांव में एक पंच की सिर में चोट मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले कौन लोग हैं और हत्या करने के पीछे कारण क्या रहा। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।