-
पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी। नई सड़कों के निर्माण के लिए 16,209 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पहले 19,343 किलोमीटर लिंक मार्गों को बनाने की घोषणाएं की जा चुकी हैं।.