-
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक यदि आगे चलकर प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कटौती नहीं करता है, तो वाहन कर्ज और महंगा हो सकता है, जिसका सीधा असर यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री पर पड़ेगा। मारुति सुजूकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने यह बात कही है।