-
नेशनल डेस्क : भारत और फ्रांस आज, यानी 28 अप्रैल 2025 को एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। यह डील भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम (Rafale-M) फाइटर जेट्स की खरीद को लेकर होगी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 63,000 करोड़ रुपये है। इस डील के तहत 22 सिंगल-सीट और 4 ट्विन-सीट जेट शामिल होंगे।.