-
नेशनल डेस्क। बिहार के जमुई में देर रात झाझा–जसीडीह रेललाइन के टेलवा बाजार हाल्ट के पास पुल संख्या 676 पर एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे का असर ट्रेनों के संचालन पर भारी पड़ा है। हादसे के कारण इस रूट से गुजरने वाली दर्जनों एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया है।.