-
मुंबई: नेटफ्लिक्स ने अपनी लोकप्रिय सीरीज ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीजन के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। नेटफ्लिक्स ने बुधवार को इसकी घोषणा की। ‘राणा नायडू’ लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘रे डोनोवन’ का आधिकारिक रूपांतरण है। इस सीरीज में वेंकटेश दग्गुबती और उनके भतीजे राणा दग्गुबती पहली बार पर्दे पर एकसाथ नजर आए.