-
भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञनिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि स्वामीनाथन ने भारत के कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाई। हरित क्रांति के जनक डॉ. स्वामीनाथन का चेन्नई स्थित उनके आवास पर सुबह 11.15 बजे निधन हो गया।.