-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को विधानमंडल (विधानसभा और विधान परिषद) के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि महाकुंभ जहां एक ओर अनेकता में एकता को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर समता और समरसता का संदेश भी दे रहा है, जिससे एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा साकार हो.