-
Bomb Threat : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। डीपीएस की ओर से सुबह करीब 5.15 बजे फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी गई है।.