-
मोगा : पंजाब सरकार के युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत मोगा पुलिस ने एक सप्ताह के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मामले दर्ज किए और 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 152 ग्राम हेरोइन, 135 नशीली गोलियां तथा 20 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।.