-
नई दिल्ली। वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद अमृतपाल सिंह को लोकसभा में शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिहा न करने का मुद्दा अमेरिका के राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। अमृतपाल ने लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से करीब दो लाख वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है।.