-
रामपुर बुशहरः रामपुर के रिहायशी इलाके में लगातार आतंक मचाने वाला तेंदुआ आज पिंजरे में कैद कर दिया है। बीते दिनों से लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी के आसपास तेंदुआ दिख रहा था, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में थे, लेकिन सुबह के समय आज 3 बजे के करीब यह तेंदुआ पिंजरे में कैद किया.