-
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को राज्य का पूर्ण दर्जा बहाल करने संबंधी प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और भाजपा विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। विरोध के बीच भाजपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर को हटाने की भाजपा की मांग दोहराई।.