-
नेशनल डेस्क: मेघालय से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शिलांग के सांसद रिकी ए.जे. सिंगकोन का गुरुवार शाम अचानक निधन हो गया। वह दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे, तभी मैदान पर अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई.