-
शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अलकराज और कैमरून नॉरी ने रियो ओपन के सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की जिससे लगातार दूसरे टूर्नामेंट में दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। इससे पहले 20 फरवरी को दोनों का सामना अर्जेंटीना ओपन के फाइनल में हुआ था जहां स्पेन के अलकराज ने नॉरी को शिकस्त दी.