-
कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में बुधवार की सुबह खुदाई करने वाली एक मशीन की चपेट में आने से नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र ट्यूशन के लिए जा रहा था, इस दौरान दिनेश नगर आटो स्टैंड के समीप दुर्घटना हुई।.