-
लखनऊः ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि उनकी एकदिवसीय विश्व कप के दौरान तब तक अपने तेज गेंदबाजों को रोटेट करने की योजना नहीं है जब तक की ऐसा करना बेहद जरूरी न हो। ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है जिसमें कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड शामिल हैं।.