-
जालंधरः श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व संबंधी 25 नवंबर को सजाए जाने वाले नगर कीर्तन के दौरान ट्रैफिक को उचित ढंग से चलाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने वैकल्पिक रूट प्लान जारी किया है। इस संबंध में जानकारी अनुसार नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से शुरू होगा.