-
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तरी पश्चिम बंगाल की यात्रा करेंगे। इस माह यह उनकी तीसरी पश्चिम बंगाल यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री सिलीगुड़ी में 4500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और भाजपा की एक रैली को संबोधित करेंगे। सिलीगुड़ी इस क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है।.