-
चंडीगढ़: पंजाब के श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने घोषणा की है कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सहायता के लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में प्राप्त की जा सकती है।.