-
प्रदेश के इतिहास में अब तक के सबसे बड़ा बजट का आकार सात लाख 36 हजार 437 करोड 71 लाख रुपये है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किये गये बजट में 24 हजार 863 करोड़ 57 लाख रुपये की नई योजनाएं भी शामिल की गई हैं। बजट में महिला, युवा, किसान और रोजगार सृजन पर सर्वाधिक जोर दिया गया है।