-
चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड की साजिश यूपी में रची गई थी। इतना ही नहीं हत्याकांड को अंजाम देने से पहले बिश्नोई गैंग के शूटर लखनऊ-अयोध्या में घूमते नजर आए थे। इन शूटरों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।.