-
लुधियाना: आगामी त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने लुधियाना और सहरसा के बीच आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 04658/04657 का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।.