-
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता व पंचायत सदस्य के पति की हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। हालांकि भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया है। शव पार्टी कार्यालय के पीछे से बरामद.