-
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप रिश्तेदारों पर ही लगा है। मृतकों में पिता, पुत्र और पुत्री शामिल है। घटना की पुष्टि बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने की है।.