-
चंडीगढ़: पंजाब में रेत और बजरी की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिसके कारण बड़े पैमाने पर विकास कार्य ठप हो रहे हैं। इससे जुड़े कारोबारियों को भी काफी दिक्कत आ रही है। लेकिन अब इस बीच पंजाब सरकार ने खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए रेत-बजरी बिक्री केंद्र खोलने का ऐलान किया है।.