-
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक का आज यानि मंगलवार को निधन हो गया। किडनी की समस्या से चलते वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के राम लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।.