-
लखनऊ। राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद ही उसमें गिरते हैं। राज्यसभा चुनाव में वोट डालकर निकले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे।.