-
सैन फ्रांसिस्को: मेटा-स्वामित्व वाला व्हाट्सएप कथित तौर पर ‘शेड्यूल ग्रुप कॉल्स’ नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसे वह एंड्रॉइड और आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए भविष्य में अपडेट ला सकता है। वाबेटाइंफो के मुताबिक, यह फीचर अंडर डेवलपमेंट है, इसलिए यह बीटा टेस्टर के लिए रिलीज करने के लिए तैयार नहीं है।.