-
चंडीगढ़: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए चंडीगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर अहम खबर सामने आई है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, चंडीगढ़ में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।