-
आज दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी लगभग 40 स्कूलों को मेल के जरिए दी गई है। कुछ प्रमुख स्कूलों जैसे डीपीएस आर के पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को बम की धमकी मिली। इसके बाद स्कूलों ने बच्चों को घर भेज दिया और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।