-
फतेहाबाद: डंकी रूट से जिले के एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर उससे 32 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवक ने फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर एजेंट व उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उसे पैसे वापस दिलवाने की गुहार लगाई.