-
अमृतसर : 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरपर्सन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, अमृतसर जतिंदर कौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 बलजिंदर सिंह सहित अमृतसर न्यायपालिका के अन्य न्यायिक अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।.