-
Rajasthan Weather : राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यत शुष्क रहा वहीं कहीं-कहीं पर शीतलहर की स्थिति रही।.