-
चंडीगढ़ में आज गौरी शंकर सेवादल गौशाला मंदिर में शिवलिंग पर फलों का सिंगार किया गया । यह पावन पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में किया गया । इस उपलक्ष्य में गौरीशंकर सेवादल के सदस्य सुमित शर्मा एवं विनोद कुमार जी ने बताया कि श्रावण मास भगवान शंकर का सबसे प्रिय मास कहा गया है.