-
नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हाल में एक और चोट लगने से उनकी क्रिकेट में वापसी और भी अधिक विलंबित हो सकती है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इस साल फरवरी में शमी के दाहिने पैर की सर्जरी हुई थी अब उनके घुटने में सूजन आ गई है.