-
चीन के क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया की सुपर परियोजना यानी शनचन-चोंगशान चैनल का निर्माण 28 नवंबर को जुड़ गया है, जो कि समुद्र के ऊपर बनने वाली बहुत मुश्किल क्लस्टर परियोजना है। अगले साल इसपर यातायात शुरू होगा। बताया जाता है कि शनचन-चोंगशान चैनल पूरी तरह चीन के स्वतंत्र बौद्धिक संपदा अधिकार वाली परियोजना है।.