-
ज्वालामुखी/सुजानपुर : कांगड़ा जिले में खुंडियां के धार लाहडू के भारतीय नौसेना में मार्कोस कमांडो एवं शौर्य चक्र विजेता नौजवान सैनिक अमित कुमार की सड़क दुर्घटना में दु:खद मौत हो जाने से गांव में सन्नाटा छा गया। दुर्घटना स्थल से उसका घर महज एक किलोमीटर दूर था कि उसकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।.