-
योगीराज में ना सिर्फ दिव्य रूप में संवर रही अयोध्या, श्रीराम की मूर्ति भी होगी अलौकिक। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने प्रभु की मूर्ति का किया बखान। देवत्व और राजपुत्र के साथ ही पांच वर्ष के बच्चे की मासूमियत वाली है प्रभु श्रीराम की प्रतिमा। प्रभु प्रेरणा से स्वीकार की गई है 51 इंच की श्रीराम की मूर्ति, वजन है डेढ़ टन। 16 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगी मूर्ति की पूजा विधि, 18 जनवरी को गर्भगृह में हो जाएंगे विराजमान। जल और दूध का ना मूर्ति पर पड़ेगा प्रभाव, ना ही आचमन से होगा कोई दुष्प्रभाव।