-
शिव का अर्थ है मंगल और कल्याण। शिव विश्रम के विग्रह हैं, जिनकी शरण में अनेक पाप-ताप एवं मानसिक तनाव से उद्विग्न खिन्न प्राणी शांति और विश्रम को पाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में लगता है सुप्रसिद्ध वैद्यनाथ धाम का श्रवणी मेला। श्रवण माह के शुभारंभ के साथ ही यहां कांवरियों का तांता लग जाता है.