-
Shashank Singh : गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में शशांक सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण श्रेयस अय्यर अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शतक से चूक गए, लेकिन बाद में बल्लेबाज ने खुलासा किया कि पंजाब किंग्स के कप्तान ने उन्हें अपने शतक की परवाह किए बिना बड़े शॉट खेलने का निर्देश दिया.