-
तेलंगाना : तेलंगाना के मुलुगु जिले में सोमवार को सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने अपनी सर्वसि रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान वाजेदु पुलिस स्टेशन में कार्यरत आर हरीश के रूप में हुई है। हरीश ने सोमवार सुबह एतुरानगरम मंडल के मुल्लाकट्टा गांव के पास एक रिसॉर्ट में आत्महत्या की.