-
लंदन: भारत-इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले विश्व कप क्रिकेट मैच तक दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की उम्मीदें धूमिल पड़ गई हैं। ब्रिटेन के एक समाचार पत्र की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक यह मैच देखने आ सकते हैं।.