-
खालसा पंथ के स्थापना दिवस 'बैसाखी' पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई। स्वयं के लिए नहीं, देश और धर्म के लिए था गुरुओं, साहिबजादों और सिख योद्धाओं का बलिदान। सिख बिना झुके, बिना डिगे अपने पथ पर आगे बढ़ता है, इसीलिए सरदार कहलाता है। गुरू गोविंद सिंह जी के बंदों ने अपने जज्बे, संघर्ष, शौर्य और पराक्रम से मनवाया है अपना लोहा। सीएम योगी ने तराई और पंजाब में हो रहे धर्मांतरण की घटनाओं पर जताई चिंता।