-
हिमाचल डेस्क: हिमाचल सरकार ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के तहत काम कर रहे शिक्षकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब 1,427 पदों पर सीमित प्रत्यक्ष भर्ती (Limited Direct Recruitment – LDR) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले SMC शिक्षक सरकारी सेवाओं में नियमित कर्मचारी बन जाएंगे।.