-
अमृतसर। पंजाब में नशा और आतंक के खिलाफ जारी अभियान को लेकर अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को अमृतसर के काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने पाकिस्तान से जुड़े एक क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल पांच पिस्तौल बरामद कीं।.