-
चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा कांग्रेस के सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने पंवार को नौ दिन के ईडी रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने यह गिरफ्तारी खनन कारोबार में गड़बड़ी के आरोप में की है। ईडी ने कुछ महीने पहले सुरेंद्र पंवार के ठिकानों पर छापेमारी की थी।.